About us

About INDIA NEWS 28

indianews28.com की स्थापना 10 अगस्त 2019 को हुई थी। यह बहुत कम समय में यह भारत का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल बन गया एवं लगातार अपनी प्रति​ष्ठा बरकरार रखे हुए है।

indianews28.com का उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद भारत के मूल निवासियों तक भारत की खबरों को भेजना है।

indianews28.com भारत की खबरों से पूरी दुनिया को अपडेट कराती है। यह देश और दुनिया की खबरें अपने पाठकों तक पहुंचाती है। कई ऐसे ज्वलंत मुद्दों को यहां उठाया जाता है, जिन्हें विभिन्न प्रिंट मीडिया या टीवी चैनलों में स्थान नहीं मिल पाता।

indianews28.com स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भारत का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पूरे देश के नजर में आ सकें।

indianews28.com नागरिक पत्रकारिता का स्वागत करती है। यहां भारत के आम नागरिक, कर्मचारी, व्यापारी, उपभोक्ता, विद्यार्थी एवं अन्य सभी वर्गों के लोग अपनी समस्याएं रखते हैं। सरकार की नीतियों पर यहां समीक्षा होती है। सभी वर्गों का यहां स्वागत किया जाता है।

indianews28.com किसी भी विषय में सभी पक्षों का सादर स्वागत करती है। हम तटस्थता के धर्म का पालन करते हैं एवं प्रकाशित खबरों, लेख एवं विचारों के विरुद्ध प्राप्त होने वाले खंडन, लेख या विचारों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं।

indianews28.com की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी भारत के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। इसकी अपनी कोई सीमाएं एवं समाचार लिखने के कोई नियम भी नहीं हैं। लोग अपनी बात जिस तरीके से प्रस्तुत करना चाहें कर सकते हैं। 

indianews28.com अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा उपयोग करने की नीति का समर्थन करते हैं एवं इसके तहत पूरे भारत को एक साझा मंच उपलब्ध कराते हैं ताकि सभी लोग एक ही स्थान पर स्वतंत्रता पूर्वक अपनी अपनी बात रख सकें।