दतिया उपचुनाव: श्री झा ने उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

  • उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने आज बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। दतिया विधानसभा में होने वाले उप निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार में तेजी लाएं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, बॉन्ड ओवर, वल्नरेबल मतदान, इंटर स्टेट नाकों पर की जा रही कार्रवाई, अवैध हथियारों की जब्ती, पेड न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिल रही शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

मयंक सक्सेना की रिपोर्ट

Discover more from INDIA NEWS 28

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading