विदिशा कलेक्टर द्वारा जिले में तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी

विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। जिले में तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए नवीन कार्य आवंटन आदेश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों द्वारा नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने तक प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए यह अंतरिम कार्य आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्री संजय चौरसिया को तहसीलदार सिरोंज से तहसीलदार शमशाबाद (न्यायालयीन कार्य) का दायित्व सौंपा गया है। श्रीमती प्रमलता पाल को शमशाबाद से तहसील पठारी का न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्य, जबकि श्री अभिषेक पाण्डेय को पठारी से तहसीलदार सिरोंज (न्यायालयीन कार्य) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार श्री सुधीर शुक्ला को तहसीलदार ग्यारसपुर, श्री आनंद कुमार जैन को तहसीलदार त्योंदा, श्री संदीप शर्मा को प्रभारी तहसीलदार कुरवाई, तथा श्री पियूष जैन को प्रभारी तहसीलदार नटेरन का दायित्व सौंपा गया है।

नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। श्री दौजीराम अहिरवार को नायब तहसीलदार सिरोंज, श्री सौरभ मालवीय को नायब तहसीलदार विदिशा नगर, श्री अजय वर्मा को नायब तहसीलदार शमशाबाद, श्री ऋषभ परतेती को नायब तहसीलदार ग्यारसपुर/गुलाबगंज, श्री दर्शनलाल नेगी को नायब तहसीलदार सिरोंज तथा श्री देवदीप गौड़ को नायब तहसीलदार सिरोंज (पथरिया वृत्त) का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा श्री भास्कर सिंह रघुवंशी एवं श्री ओम बघेल को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी प्रदान किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों में राजस्व न्यायालयों एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

मयंक सक्सेना की रिपोर्ट

Discover more from INDIA NEWS 28

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading